राधा डेंटल केयर मुंगेर की ओर से दंत चिकित्सा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर दरियापुर मुंगेर में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें डॉक्टर उदय शंकर ने बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का मुंह एवं दंत संबंधित बीमारियों का चेकअप किया जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त डेंटल पेस्ट वितरित किया गया
डॉ उदय शंकर ने अपने संबोधन में बच्चों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी ब्रश करने के तरीके के बारे में बताया दो बार ब्रश करने की सलाह दी पान गुटका तंबाकू सिगरेट इत्यादि के सेवन से बचने की सलाह दी मुंह के कैंसर से पहले के लक्षण की जानकारी पायरिया रोग के लक्षण की जानकारी दूध के दांत के महत्व के बारे में जानकारी
बच्चों को जंक फूड मीठा खाना एवं चिपचिपा खाना खाने से परहेज करने की सलाह दी तथा हरी पत्तेदार सब्जी मौसमी फल दूध डाल इत्यादि का नियमित सेवन करने की सलाह दी
लगभग 150 विद्यार्थियों का चेकअप किया गया जिसमें 10 से 12% बच्चे दांतों में सरन पायरिया, मसूड़े में सूजन, इत्यादि बीमारी से ग्रसित मिले
मौके पर मौजूद शिक्षिका ममता कुमारी ने डॉक्टर उदय शंकर के विद्यालय आगमन पर खुशी जाहिर की एवं उनका सहृदय धन्यवाद प्रकट किया


0 टिप्पणियाँ