नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत महगामा में आग लगने से सात घर जलकर हुआ राख
महगामा गांव में आग लगने से सात घर जल गया जिसमें पिंकु यादव, तिरलोकी यादव दोनो का पिता विशेश्वर यादव, नेपाली यादव, सिकन्दर यादव,उदय यादव,विजय यादव,श्रवण यादव। सभी घर में पिंकु यादव का घर बिल्कुल जलकर राख हो गया आग बिजली के सॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई हैं घर में रखे गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया जिससे की आग और भयानक रूप धारण कर लिया एक घर से दुसरे घरों में फैलते चला गया। पिंकु यादव की पत्नी ने बतायी की घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपए रखी थी। वह भी जल गया मेरा पति प्रदेश में काम करते हैं, दस दिन पहले रुपया घर बनाने के लिए दे कर गए थे बह भी जल गया मैं बर्बाद हो गई। तीन बकरी पांच बच्चे लगभग चालीस मन गैहु,चावल,मसुर,आलु, ट्रंक में रखा जमीन का केवाला, लगभग सत्तर हजार का सोना चांदी के जेवरात का भी अता पता नहीं चल रहा है पिंकु यादव की पत्नी कृष्णा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।इस आग में लगभग पन्द्रह लाख रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों के द्वारा भी भरपूर कोशिश की गई आग बुझाने की लेकिन आज इतना ही भयानक रूप धारण कर लिया था कि आग के आगे ग्रामीणों का कुछ नहीं चला, स्थानीय थाना अध्यक्ष सोनु कुमार सुचना पाते ही अपने बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास किया, धरहरा फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचीं पर एक गाड़ी आग बुझाने में पछुआ हवा के कारण आग पर काबू नहीं हो पा रहा था फिर दो गाड़ियों के साथ जिला अग्नि समन पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह पहुंचे तव जाकर आग पर काबू पाया गया अग्निशामक दल में कुमुद कुमार, प्रेम प्रकाश गंगा सागर सुरज, दिनेश सरिता कुमारी बिटु कुमार अमित कुमार राजेश गुप्ता के प्रयास से आग पर काबू पाया गया । मौके पर अंचलाधिकारी विरेन्द्र कुमार पहुंच कर स्थित का जायजा लिया तत्काल स्थानीय जनवितरण प्रणाली डीलर से बात कर दस किलो चावल दस किलो गेहूं देने का आदेश दिया तथा प्रखंड से प्लास्टिक देने की बात कही व हल्का कर्मचारी से सभी लोगों से अलग अलग आवेदन लेकर तुरंत रिपोर्ट करने को आदेश दिया गया वही बताया कि जानवर की छति के लिए एनिमल हसबेंडरी विभाग के सुभाष कुमार विभाग से आएंगे और जानवर का भी मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही जो छति हुआ है भरपाई किया जाएगा अंचलाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण थोड़ी समस्या है, नहीं तो मुख्यमंत्री आवास का प्रयास किया जाता। स्थानीय महगामा पंचायत प्रतिनिधि सुनील यादव, समाजसेवी संदीप यादव बुडु, दयानंद यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ