मानवाधिकार सहायता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह "भारत" सर ने ऑन लाइन बैठक के दौरान अपने कम समय में motivational शब्दों से सभी पदाधिकारियों के दिलों में भर दिए जोश
आज दिनांक 21.04.2024 को मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सोनू सिंह "भारत" के निर्देशानुसार ऑन लाइन बैठक रखी गई जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण तथा हर प्रदेश से मुख्य पदाधिकारियों ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिए चूंकि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय के नेतृत्व में होना सुनिश्चित था। समय 3. 30 P.M मुकर्रर किया गया था। कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर शुरू हुआ। पहले से कुछ भी अंदाजा लगाना मुश्किल था कि "भारत" सर आज किन - किन बिंदुओं पर अपनी महत्वपूर्ण बातें रखनेवाले हैं, ये बातें किसी भी पदाधिकारी को पता नहीं था। उनके बैठक में उपस्थित होने के पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त पदाधिकारी पुरन सागर सर बखूबी संघ का नेतृत्व कर रहे थे। ससमय राष्ट्रीय महोदय बैठक में उपस्थित हुए उसके बाद वे सभी पदाधिकारी से रु - ब - रू हुए और उसके बाद उन्होंने अपने Motivational शब्दों से सभी पदाधिकारियों को मंत्र - मुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने सुन्दर लहजे में कहा कि " संघ भी एक परिवार है जिसमें काम करने के लिए कुछ पल निकालना पड़ता है जैसे कि हम सभी अपने - अपने परिवार के लिए समय निकालते हैं। इससे प्रेम और विश्वास का रिश्ता मजबूत बनता है। उन्होंने प्रेमपूर्वक अपनी बातों को रखते हुए कहा कि जैसे पानी में तैरना सीखना हो तो पानी में उतरना होगा ठीक उसी तरह संघ में रहकर पद की प्रतिष्ठा को बरकरार रखने के लिए समाज में गरीबों के बीच जाना ही होगा अपनी पहचान बनाने के लिए उनकी परिस्थितियों को सुनना ही होगा तभी जाकर हम संघ के सच्चे दोस्त बन सकते हैं।" उनके इन्हीं शब्दों के साथ सभा का समापन किया गया।
नरेन्द्र कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी, बिहार


0 टिप्पणियाँ