आज की बैठक में डॉ. सोनू सिंह "भारत" ने अपने Energetic शब्दों से संघकर्मी के दिलों में भर दिए जोश
मानवाधिकार सहायता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह "भारत" ने बैठक के दौरान कहा कि संघ में रहकर समाज के प्रति अपने चेहरे के भाव तथा बात करने की तहजीव ही आपकी सही पहचान है। आप यदि काम को सच्ची लगन और मेहनत से करेंगे तभी आप अपनी पहचान समाज में बना पाएंगे। आपकी सोंच हमेंशा अच्छी और बड़ी होनी चाहिए। आप अपने लक्ष्य को पहचाने, हमेंशा आगे बढ़ें और सभी के मदद के लिए आगे रहें। यही चीजें आपको सबसे अलग और आपकी पहचान बनाने में मदद करती है। यदि आप कामों को समय पर सिद्दत से करेंगे तो लोगों के बीच आपकी अच्छी पहचान बनेगी। उन्होंने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जिला से लेकर प्रदेश तक जितने भी संघकर्मी हैं जो आज की बैठक में दिल से उपस्थित हैं, वो संघ के लिए निःस्वार्थ भाव से काम करें ऐसी स्थिति में संघ उनके सदैव साथ है और आगे भी रहेगा। उन्होंने बैठक के दौरान संघ के सभी पदाधिकारियों को अपनी ऊर्जावान शब्दों से उनके दिलों में जोश भर दिए। "कार्यक्रम को सही दिशा प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वैद्य सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सर ने कहा कि संघ के अन्दर कार्यों में शिथिलता आने से सत्र - 2024 में संघकर्मी द्वारा कार्य न किए जाने से संघ के सीनियर पदाधिकारी मायूस दिख रहे हैं, इसलिए आज यह महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोनू सिंह "भारत" की अध्यक्षता में बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि आप समाज में लोगों के बीच जाकर उनकी स्थिति - परिस्थिति को समझकर उनके साथ सहयोग करें तभी आप बड़े स्तर पर पहचाने जायेंगे और हमें उम्मीद है कि इन बातों को फाॅलो कर अपनी अलग पहचान बनाने में जरूर सफल होंगे।" राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने कहा कि आज के लिए बस इतना ही, हम एक बार फिर से आपके सामने हाजिर होंगे एक नए विषय के साथ जो सीधा आपसे जुड़ा होता है। धन्यवाद!
नरेन्द्र कुमार
प्रदेश मीडिया प्रभारी, बिहार


0 टिप्पणियाँ