मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव को लेकर धरहरा प्रखंड में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं नए मतदाता व महिला मतदाता को मतदान के प्रति जागृत करने का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पंचायतों व गांव से महिलाएं पुरुषों उपस्थित रहे।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम की झांकी प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि मतदान जरूरी क्यों है और मतदान जरूर करना चाहिए।अपने छोटे-छोटे अभिनय के द्वारा प्रस्तुत किया जिसमें महिलाओं को शत प्रतिशत भागीदार बनने के प्रति प्रेरित किया कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रचलित कर किया गया कार्यक्रम में डी सी एल आर अन्नू कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सी ओ वीरेंद्र कुमार पी ओ सुदीप,व प्रखंड कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ