इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से है जहां सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर नहर के समीप 21 वर्षीय युवक का खून से लदबद शव नहर से बरामद किया गया है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।शव को देखने के लिए लोगों का भीड़ इकट्ठा होने लगा।मृतक की पहचान 21 वर्षीय ज्योतिष कुमार के रूप में की गई है जो अगवानपुर गांव का रहने वाला था।घटना के संबंध में परिजनों की माने तो युवक बीते दो-तीन दिनों पहले से घर से लापता था जिसकी अपने स्तर से खोजबीन की जा रही थी इसी बीच बीती रात में ज्योतिष कुमार की हत्या कर उसके शव को मृतक के घर के नजदीक भेंक कर हत्यारे फरार हो गए।इधर युवक की हत्या होने की आशंका व्यक्त करते हुए आक्रोशित लोगों ने सप्टियाही के समीप आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।



0 टिप्पणियाँ