विरोजपुर गांव से देशी महुआ शराब व पिस्तौल किया बरामद।
नक्सल प्रभावित लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत टाड़ा विरोजपुर गांव में छापेमारी कर देशी शराब , चोरी की बाईक व 9 इंच का देशी कट्टा किया बरामद। पुलिस की भनक मिलते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहा। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में एक टीम को गठन कर विरोजपुर टांड़ा गांव निवासी सहदेव यादव के घर पर छापेमारी की गई जिसमे एक 9 इंच का देशी कट्टा व 15 लीटर महुआ देशी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने एक चोरी की बाइक भी बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में सहदेव यादव के पुत्र संजीत यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई।संजीत यादव के बारे में पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति शराब की तस्करी में पूर्णतः लिप्त हैं।


0 टिप्पणियाँ