धरहरा दक्षिण पंचायत के सरपंच ने बच्चों के साथ खेली होली
धरहरा दक्षिण पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ काली चरण सिंह ने होली मिलन समारोह स्थल पर पहुंचे और स्कूली बच्चों के साथ रंग गुलाल लगाकर होली की गीत पर थिरके वही बच्चे भी आपस में एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेलने लगे होली से पहले और बाद तक संगठन, संस्था, पार्टी आदि के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोग हवा में गुलाल उड़ा रहे हैं और गाल पर मल रहे हैं। होली के रंगभरे गीतों पर सब ताल देकर थिरक रहे हैं। मुंगेर जिले भर में होली का उल्लास छाया हुआ है। विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में होली के गीतों पर लोग जमकर थिरक रहे हैं। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर अटल जी,अशोक मालाकार, राजेश कुमार, सहीत स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद थीं।


0 टिप्पणियाँ