Advertisement

Responsive Advertisement

ससुराल वालों पर लगा नव विवाहिता की हत्या का आरोप।



ससुराल वालों पर लगा नव विवाहिता की हत्या का आरोप।

मधुबनी ज़िला के कलुआही थाना क्षेत्र  हरिपुर काजी टोल निवासी मो. यूसुफ की पत्नी रुखसाना खातून 20 वर्ष की ससुराल वालों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। कलुआही थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। घटना शनिवार दिन की है मृतिका रुखसाना का मायके अरेर  थाना क्षेत्र के ढंगा पुरवारी टोला में है मृतिका के पिता मो. शमीम ने बताया की मैं अपनी पुत्री रुखसाना 20 वर्ष की शादी अगस्त 2023 में कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर काजी टोल निवासी मो. युसुफ से किया था। शादी के बाद कुछ दिन ठीक-ठाक रहा लेकिन उसके बाद उसकी सास ससुर एवं नंनद दहेज की मांग करने लगा दहेज नहीं देने पर शनिवार को ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। मृतिका के माता-पिता ने बताया की शनिवार को करीब 11:00 बजे मुझे फोन से सूचना मिली कि आपकी लड़की को ससुराल वालों ने मार दिया है सूचना मिलने के बाद जब हम लोग वहां पहुंचे तो मेरी पुत्री की का शव उसके घर के बरामदे पर पड़ा था और सब लोग घर से गायब था। इसके बाद हम लोगों ने कलुआही थाना की पुलिस को सूचना दिया उसके बाद कलुआही थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। कलुआही थाना पर खजौली के एसडीपीओ मनोज राम ने बताया की कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर काजी टोल में  उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद सत्यापन के लिए पुलिस जब हरिपुर काजीटोल घटनास्थल पर पहुंची तो रुखसाना को मृत पाया, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतक के परिजन द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जाताया रहा है। अभी तक मृतिका के परिजन द्वारा लिखित आवेदन नहीं दी गई है पोस्टमार्टम से आने के बाद लिखित आवेदन दिया जाएगा इसके बाद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल मृतिका के पति मोहम्मद यूसुफ को पुलिस ने पूछताछ के लिए हीरासत में लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ