माउंट सेंट एकेडमी द्वारा उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुए आमिर उल इस्लाम
समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए समाजसेवी आमिर उल इस्लाम को माउंट सेंट एकेडमी स्कूल की तरफ से सम्मानित किया गया माउंट सेंट एकेडमी के कैंपस मे विद्यार्थियों शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति मे आमिर उल इस्लाम को प्रिंसिपल फ़ौज़िया गयास और स्कूल टीम द्वारा बुके एवं अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया
वाइस प्रिंसिपल अमीरा ने आमिर उल इस्लाम के कार्यों की सराहना की और कहा के माउंट सेंट एकेडमी स्कूल भी इस नेक काम मे उनके साथ है
आमिर ने स्कूल द्वारा नये सत्र मे फ्री एडमिशन के क़दम की सराहना की
आमिर ने स्कूल टीम का धन्यवाद किया और कहा की इस तरह के सम्मान से मोटिवेशन मिलता है लेकिन मेरे लिए असली सम्मान जरूरतमंद बेबस लाचार लोगों के लिए काम आना उनके लिए योगदान देना ही असली सम्मान है


0 टिप्पणियाँ