Advertisement

Responsive Advertisement

समाजिक संगठन लोकमंच के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।




समाजिक संगठन लोकमंच के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।



गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिला दिवस के मौके पर डंगरा मोड़ से रैली निकाली गई गजरागढ बाजार से प्रखंड मुख्यालय होते हुए । बाराचट्टी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में रैली सभा में तब्दील हो गया।सभा के अध्यक्षता उषा देवी एवं मंच संचालन संगीता देवी ने किया। कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों महिलाओं ने अपने अधिकारों से संबंधित नारे लगाए।सभा में मुख्य अतिथि आए लोकमंच के निर्देशक फादर अंटो सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज एवं देश के बदलाव में महिलाओं कि भागेदारी अहम् है। शोषण एवं जुर्म के खिलाफ आंदोलन में उनकी भूमिका अग्रणी रही है।फादर अंटो ने महिलाओं से अपील किया कि वह आगे भी समाज कि भलाई के लिए अपनी आवाज का धारदार बनाएं रखें। इस कार्यक्रम में उपस्थित विचारक समाजसेवी प्रोफेसर मुनेश्वर यादव,जगत भूषण, नरेन्द्र सिंह भोक्ता, रेखा देवी,मोली देवी, ममता देवी, पूर्व शिक्षक शिवनाथ पासवान, बिनोद दास, ब्रिज दास, बिनोद विद्रोही, मिथलेश कुमार निराला आदि।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ