Advertisement

Responsive Advertisement

दंत चिकित्सक दिवस के अवसर पर आज डॉ. उदय शंकर (राधा डेंटल क्लिनिक, मुंगेर) ने "माउंट सेंट एकेडमी" (बंगाली टोला, बेलन बाजार, मुंगेर) स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से की मुलाक़ात

 



दंत चिकित्सक दिवस के अवसर पर आज डॉ. उदय शंकर (राधा डेंटल क्लिनिक, मुंगेर) ने "माउंट सेंट एकेडमी" (बंगाली टोला, बेलन बाजार, मुंगेर) स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से की मुलाक़ात 

 



और "दंत चिकित्सा जागरुकता" के तहत दंत स्वस्थ संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताई। उन्होंने बच्चों को दांतों को ब्रश करने का तरीका, सफाई और देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और साथ ही साथ दाँतों को बीमारी से बचाने के लिये टिप्स दिये। उन्होंने बच्चों, टीचर्स एवं अभिवावकों को सुबह और रात के खाने के बाद ब्रश करने की सलाह दी और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेने और ज्यादा फास्ट फूड खाने के लिये मना किया। उन्होंने माउंट सेंट स्कूल की टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं और नये सत्र में बच्चों के "फ्री एडमिशन" के कदम की सराहना की। 

इस से पहले प्रिंसिपल फ़ौज़िया गयास की अगुआई में माउंट सेंट एकैडमी की टीम ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया और अपना कीमती समय स्कूल के बच्चों को समर्पित करने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर माउंट सेंट स्कूल टीम से अमीरा मैडम, शगूफी मैडम, आरती मैडम, ज्योति मैडम, सोना सर, प्रियंका, असद एवं आमिर उल इस्लाम आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ