Advertisement

Responsive Advertisement

गांवो की 30 महिला प्रशिक्षुओं को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय मोमबत्ती एवम अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन




गांवो की 30 महिला प्रशिक्षुओं को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय मोमबत्ती एवम अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन





ललित कुमार, कमान्डेंट, 32वीं वाहिनी के दिशानिर्देशन एवं श्री मौ. असरफ आलम, सहायक कमांडेंट की उपस्थिति में ‘ए’ समवाय SSB, धनगाई कार्यक्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न गांवो की 30 महिला प्रशिक्षुओं को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय मोमबत्ती एवम अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया गया।


मजदूर किसान विकास संस्थान गोसाई पेसरा के सचिव श्री राम देव प्रसाद जी, बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण के अध्यापक आदि मौजूद रहे, यह प्रशिक्षण दिनांक — 16.02.24 से 01.03.24 तक ए समवाय SSB धनगाई में नियमित रूप से चला, इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवम स्वरोजगार बनाना और नक्सल विचारधारा से प्रभावित होने से रोककर मुख्य धारा में जोड़ने हेतु सकारात्मक माहौल स्थापित करना हैं । जिसमें कुल 30 प्रशिक्षुओं ने भाग लिए तथा सहायक कमांडेंट असरफ आलम महोदय द्वारा सम्मिलित सभी 30 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया गया, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ