Advertisement

Responsive Advertisement

फाइलेरिया की दवाई खाने से दर्जनों स्कूली बच्चे हुए बीमार, मायागंज अस्पताल में चल रहा है बच्चों का इलाज अपरा तफरी का माहौल।




फाइलेरिया की दवाई खाने से दर्जनों स्कूली बच्चे हुए बीमार,



बच्चों का मायागंज अस्पताल में चल रहा सबों का इलाज अफरा  तफरी का माहौल।



भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार ठाकुरवारी स्थित मध्य विद्यालय उर्दू बाजार स्कूल के  बच्चे को फाइलेरिया की दवाई खिलाने से दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बीमार बच्चों  को मायागंज अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। यह खबर सुनते ही सभी अभिभावक स्कूल पहुंचे , और काफी बच्चों के अभिभावक ‌आक्रोश  मुद्रा में दिखे,



 





देखते ही देखते विद्यालय में अफरा  तफरी का माहौल हो गया वहीं भीड़ को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन को स्कूल ड्यूटी में तैनात किया गया। और दूसरी ओर बच्चों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में चिकित्सक भी लगे हुए हैं कई बच्चों ने खुद से कहा कि स्कूल में फाइलेरिया की दवा दी गई थी उसके बाद हम लोग बीमार हुए हैं। वही जिला प्रशासन एवं मायागंज अस्पताल के कई चिकित्सकों के देख रेख में ‌बच्चों के इलाज चल रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ