धरहरा में बिजली रानी की आंख मिचौली लगातर हो रही है




धरहरा में बिजली बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है बिजली का आना-जाना अनियमित हो रहा है।और कई बार तो दिन में भी लंबी अवधि तक बिजली की आपूर्ति का आभाव रहता है। इससे ग्रामीणों के दैनिक कार्यक्रम प्रभावित होता हैं और इसके कारण बिजली व्यय भी बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण लोगों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसके बावजूद बिजली विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंगता है। सरकार द्वारा नियत किये गए समय पर भी बिजली नहीं दी जा रही है। यह समस्या बहुत लंबे समय से हो रही है, इससे विभाग वालों को पूर्व में सूचित भी किया ,लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई यह समस्या विशेष रूप से गर्मियों में अधिक गंभीर हो जाती है, जब बिजली की मांग अधिक होती है,व्यापारिक और आवासीय उपयोगकर्ताओं के समूहों के साथ आपूर्ति अवरोध होती है। खास तौर पर परेशानी तब बढ़ जाती है जब धरहरा रेलवे स्टेशन का भी बिजली न रहने से रास्ते में अँधेरा रहता है ,जिससे की संध्या या रात्रि समय चोरी- छिनैती का खतरा बढ़ जाता है। बिजली विभाग से

 संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए अवश्यक कदम उठाने का काम करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ