Advertisement

Responsive Advertisement

भागलपुर ब्रेकिंग न्यूज...प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी दमाद और नाती को गोली मारकर किया हत्या,जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर ब्रेकिंग न्यूज...प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी दमाद और नाती को गोली मारकर किया हत्या,जांच में जुटी पुलिस





 ब्यूरो रिपोर्ट,,,, भागलपुर बरुण कुमार


 पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में प्रेम विवाह से नाराज चल रहे पिता ने बेटी दामाद व नाती को गोली मारकर हत्या कर दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गया है। घटना के बाद लोगों की भारी संख्या में घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। बताता जा रहा है कि प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बदले की भावनाओं से अपनी बेटी को भी नहीं बक्शा, इसी को लेकर बेटी दामाद व नाती की गोली मारकर हत्या कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गोपालपुर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले को जांच में जुट गई है ।वही लोगो के मुताबिक पिता पप्पू सिंह और पुत्र धीरज सिंह ने पहले रड से पीट कर अधमरा किया, उसके बाद नजदीक आकर गोली मार दी। हालांकि आरोपी पिता ने दामाद को सिर में तो बेटी को सीने में मारी है जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, मारने वाले की पहचान चंदन कुमार, चंदा कुमारी और डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। बताते चलें

स्थनीय लोगो मुताबिक मृतक चंदन कुमार व चंदा कुमारी ने डेढ़ साल पूर्व प्रेम विवाह किया था जिससे चंदा के पिता प्रेम विवाह से काफी नाराज थे, इसी नाराजगी से पिता ने बेटी दामाद सहित नाती को गोली मारकर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गए इधर घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ