धरहरा रेल गाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की कट कर हुई मौत।
धरहरा रेलवे स्टेशन से पश्चिम उत्तर टोला रेलवे पुल से पूरब पोल संख्या 371/14 के पास एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति, रेल की चपेट आ गया जिसकी मौके पर मौत हो गई। यह घटना करीब 3 बजे दोपहर की है।ग्रामीणों ने बताया किऊल की ओर से माल गाड़ी आ रहीं थी उसी से यह घटना हुई।जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्टेशन मास्टर धरहरा एवं आर0पी0एफ0 इंस्पेक्टर जमालपुर को दी गई। वही जी0आर0पी के एस0आई0 संभू साह अपने दल बल के साथ,घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से पूछ-ताछ किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।


0 टिप्पणियाँ