धरहरा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक की मांग।

धरहरा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक की मांग।





मुंगेर जिला अंतर्गत धरहरा प्रखण्ड प्रमुख पल्लवी भारती के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सरगर्मी हो गई है तेज । अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पंचायत समिति सदस्यो ने एक विशेष बैठक करने की मांग की है। इसके लिए आधे दर्जन पंचायत समिति सदस्य ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रमुख एवं बीडीओ को सौपा दिया है। 












क्षेत्र मे विकास कार्य ठप एवं निजी लाभ के तहत कार्य करने का आरोप लगाते हुए प्रखण्ड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही।वहीं दोनों गुट अपने-अपने समर्थकों को अपने-अपने पक्ष में करने को लेकर कवायद शुरू कर दी हैं। हालांकि दोनों पक्ष अपने-अपने पक्ष में बहुमत के दावे कर रहे हैं। इससे प्रमुख एवं उप प्रमुख की कुर्सी रहने या जाने में महज दो-तीन सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। दोनों खेमे अपने समर्थक पंचायत समिति सदस्यों को कहीं सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं। जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। धन बल का खेल भी शुरू होने की चर्चा अब तेज हो गई है। वही बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही तिथि निर्धारित कर चर्चा के लिए बैठक बुलाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ