Advertisement

Responsive Advertisement

मधुबनी जिले में भयानक सड़क दुघर्टना एक मौत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी

मधुबनी जिले में भयानक सड़क दुघर्टना एक मौत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी।



मधुबनी जिले के अररिया संग्राम थाना स्थित संग्राम बाजार के पास एन एच 57 कट के पास रांग साइड में जाने के दौरान सामने से आ रही एक वाहन को देखकर बाइक की संतुलन बिगड़ गया और एन एच 57 के डिवाइर से सीधे टकरा गया । एक ही बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। अन्य दो का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। जबकि एक जख्मी युवक का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल किया गया। स्थित गंभीर देखते हुए डाक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। 

मृत युवक की पहचान मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के कजियाना गांव निवासी कमलदेव यादव के 22 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर यादव के रूप में हुई है


जबकि घायल युवक मधुबनी के रहिका गांव निवासी 19 वर्षीय राजीव कुमार को डीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं राजनगर कजियाना गांव 14 वर्षीय विकास कुमार और 18 वर्षीय जयकुमार का इलाज नीजी अस्पताल में चल रहा है। ये सभी मिथिला हाट घूमने एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहा था। अररिया संग्राम थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया कि लाश को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लि एमधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ