मुंगेर जिला के अंतर्गत धरहरा प्रखंड के प्रभात क्लब ईटवा के प्रांगण में रविवार को प्रखंड के 160 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया । इस मौके पर भाजपा नेता प्रीतम सिंह ,
पंडित शैलेन्द्र चौधरी , राजकुमार राय , प्रशांत कुमार , सोनू सिंह , शेखर सिंह प्रभात क्लब ईटवा के सदस्य मिलन पटेल , पंकज सिंह, राकेश पटेल , कैलाश मिश्रा सहित अन्य समाजसेवी लोग मौजूद थे। मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि इस करकराती ठंड में निर्धन , असहाय के बीच कंबल वितरण कर मानवसेवा करने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि मानवसेवा ही हरिसेवा है । उन्होंने आमजन से भी कहा कि अपने आसपास के असहाय की मदद करें । मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी इस मौके पर सभी लोग अपने - अपने घरों में कम से कम पांच दिया जलाकर खुशियां मनाई तथा आसपास के मंदिर को भी दीयों से सजाकर रामलाल के मंदिर उद्घाटन समारोह को भव्य रुप से मनाया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ