Advertisement

Responsive Advertisement

मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी।


मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी।



 संख्या - cm - 10

07/01/2024

| मुख्यमंत्री का कार्यालय

(जनसंपर्क कोषांग)

प्रेस विज्ञप्ति

मुख्यमंत्री से मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों

तथा

सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने की मुलाकात,

पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा

मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों के मानदेय में होगी

सम्मानजनक वृद्धि

• सरपंच, उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में होगी

सम्मानजनक वृद्धि

पटना, 07 जनवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित 'लोक संवाद'

में बिहार राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के

शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के

शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में अपनी-अपनी समस्यायें रखीं।

मुख्यमंत्री समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर

बनाने के लिए कई कदम उठाये गये हैं। वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद पंचायती राज

व्यवस्था को बेहतर किया गया। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव

महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। इसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं

समाज का नेतृत्व करने को लेकर आगे आयीं। गांवों तथा टोलों में पक्की गली नाली का

निर्माण कराया गया। हर घर तक नल का जल पहुंचाया गया। हर घर तक बिजली पहुंचा दी

गई है। सभी पंचायतों के वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है। पंचायत सरकार

भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें पंचायत के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान

एक ही छत के नीचे हो सकेगा। आप सभी जनप्रतिनिधियों से मेरा आग्रह है कि समाज में

सभी को साथ लेकर चलें और समस्याओं का समाधान करें। खूब मन लगातार काम करें।

गांवों के विकास के लिए जो कार्य किये गये हैं उसकी सतत् निगरानी करते रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग बेहतर ढंग से काम करते रहें। आप सबने जो

मांग की है, उसके आधार पर मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं

पंच के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जायेगी।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी,

पंचायती राज मंत्री श्री मुरारी प्रसाद गौतम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार,

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस० सिद्धार्थ, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री

मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी तथा पंचायती राज

विभाग के निदेशक श्री आनंद शर्मा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ