Advertisement

Responsive Advertisement

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय डॉ प्रेम कुमार जी मुंगेर के जरासंध मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचकर महाराज जरासंध की पूजन आरती की।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय डॉ प्रेम कुमार जी मुंगेर के जरासंध मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचकर महाराज जरासंध की पूजन आरती की।





आज दिनांक 10 जनवरी दिन बुधवार को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में बिहार विरासत विकास समिति के सभापति, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय डॉ प्रेम कुमार जी मुंगेर के जरासंध मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचकर महाराज जरासंध की पूजन आरती की। ज्ञात हो कि माननीय डॉक्टर प्रेम कुमार विरासत समिति की बैठक को लेकर मुंगेर पहुंचे थे, जहां परिषदन में प्रदेश मंत्री जुगल किशोर चंद्रवंशी के नेतृत्व में महासभा के दर्जनों महासभा के कार्यकर्ता ने उन्हें फूल माला से भव्य स्वागत किया।फिर वे मुंगेर में जरासंध मंदिर और दामोंवीर मंदिर निर्माण स्थल मकसूसपुर पानी टंकी के पास पहुंच कर जरासंध भगवान की आरती पूजन की और चल रहे कार्यों का जायजा लिया। अपने संबोधन में माननीय डॉक्टर प्रेम कुमार ने संगठन पर विस्तार पर चर्चा की। साथ ही जरासंध भगवान के मंदिर निर्माण पर चर्चा किया।उन्होंने समाज को शिक्षित और संगठित होने की बात कही, केंद्र सरकार और राज्य सरकार के जनहित योजनाओं को समाज को कैसे मिले इस पर विस्तृत चर्चा किया। 












मौके पर जिला अध्यक्ष सुदामा सिंह चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार चंद्रवंशी, मुंगेर के सेवानिवृत जज अशोक कुमार अशोक, पंकज सिंह चंद्रवंशी, विरजु सिंह चंद्रवंशी, नंदू सिंह चंद्रवंशी राहुल जी, शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, अनिकेत कुमार, शंभू सिंह चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में चंद्रवंशी लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ