डीपी यादव फाउंडेशन के द्वारा मुंगेर के पूर्व सांसद सह भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय डीपी यादव के जयंती के शुभ अवसर पर एक दिवसीय महिला फुटबॉल मैच का आयोजन
डीपी यादव फाउंडेशन के द्वारा मुंगेर के पूर्व सांसद सह भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय डीपी यादव के जयंती के शुभ अवसर पर एक दिवसीय महिला फुटबॉल मैच का आयोजन वाल्मीकि मैदान शीतलपुर में किया गया इस मैच में मुख्य अतिथि डीपी यादव फाउंडेशन के सदस्या श्रीमती शुभ्रा यादव मौजूद थी इस मैच में मुंगेर का मुकाबला समस्तीपुर की महिला टीम से हुआ ।मैच काफी संघर्ष पूर्ण रहा और इस मैच में अपने बेहतरीन तालमेल एवं खेल के बदौलत मुंगेर महिला टीम ने समस्तीपुर महिला टीम को एक शून्य से हराया ।मैच आरंभ होने के पूर्व मुख्य अतिथि मुख्य को मुंगेर के जिला फुटबाल संघ के सचिव बंटी सिंह ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया वही अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय एवं उनको बधाई दे दिया उसके बाद राष्ट्रगान गया। खेल प्रारंभ होने के बाद दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया लेकिन खेल के 11वें मिनट में मुंगेर की संजना सिंह ने अपने बेहतरीन सूझबूझ का परिचय देते हुए समस्तीपुर के टीम को एक गोल दाग दिया पूरे खेल में मुंगेर महिला टीम अपने अच्छे खेल प्रदर्शन से विपक्षी टीम पर हमेशा दबाव बनाए रखा इस मैच में निर्णायक के रूप में सतीश कुमार, सुनील कुमार शर्मा, मोहम्मद राजी, एवं शुभम अपना योगदान दिए खेल खत्म होने पर मुंगेर को विजय घोषित किया गया इस मैच में बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए संजना सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया इस अवसर पर शुभ्रा यादव द्वारा सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया साथ ही साथ यह कहा कि स्वर्गीय डीपी यादव हमेशा से शिक्षा और खेल के प्रति लगाव रखते थे इसी की वजह से उनके सांसद कल में मुंगेर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना किया गया वहीं बच्चों में खेल के प्रति लगाव के लिए नेहरू युवा केंद्र जैसे देश के प्रसिद्ध संस्था का भी मुंगेर में स्थापना किया गया था।
उन्होंने आगे कहा कि हम पूरा परिवार मुंगेर के जनता के प्रति ऋणी हैं आज उन्हीं की वजह से हम लोग इस काबिल हैं की हम लोगों को मुंगेर में सेवा करने का मौका मिला और मुंगेर के लोगों ने हमेशा से कुछ करने की प्रेरणा देते रहते हैं हम आभार प्रकट करते हैं अपने मुंगेर के सभी अभिभावकों का जब भी कोई आयोजन किया जाता है उसमें आप लोगों का काफी सहयोग और समर्थन रहता है इस मैच के आयोजन में शिशिर कुमार लालू, मनीष कुमार, दिनेश कुमार, शेखर यादव, कंचन, सावित्री देवी,मो हैदर, कृष्णानंद, देवानंद, अजय कुमार, धनराज ,उदेश, प्रवीण, नटवर, मनीष, विकास कुमार,जसीमउद्दीन,ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया वही इस मैच का आंखों देखा हाल मुंगेर के प्रसिद्ध उद्घोषक की भूमिका अमीरुल इस्लाम ने निभाया।


कोई टिप्पणी नहीं