आज 20 जनवरी 2024 को मानवाधिकार सहायता संघ अपनी तृतीय स्थापना दिवस बड़े धूम - धाम से बक्सर में मना रहा है
आज 20 जनवरी 2024 को मानवाधिकार सहायता संघ अपनी तृतीय स्थापना दिवस बड़े धूम - धाम से बक्सर में मना रहा है
आज "रेल यात्री कल्याण समिति" और स्थानीय पाइन रोड " मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय जिला इकाई बक्सर के सौजन्य" से तृतीय स्थापना दिवस संघ बड़े जोशो खरोस के साथ मनाया जा रहा है। साथ ही साथ दोनों संस्थाओं के मिलन समारोह के रूप में दही -चूड़ा मैत्री भोज का आयोजन बक्सर में किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय गीत जन गन मन ------ के साथ इसकी शुभारंभ की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत फूलों की माला पहनाकर किया गया। इस मंच का संचालन संघ के जिला प्रभारी सतीश श्रीवास्तव जी ने किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेल कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुधीर सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण बिहारी चौबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद इमरान, संयोजक बीरेंद्र ओझा एवम् प्रदेश अध्यक्ष वैद्य सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सर, जिला अध्यक्ष डॉ. पी. के.पटेल, समाजसेविका डॉ. गीता कुमारी, आईटी सेल प्रभारी संध्या सिंह, प्रवक्ता जितेंद्र भगत, मीडिया प्रभारी नन्दलाल राज, वार्ड पार्षद शशि गुप्ता, समाज सेवी गोविंद जायसवाल, नेता गिट्टू तिवारी, सुमन श्रीवास्तव, मोहम्मद तौकीर अंसारी, विजेंद्र सिंह, Adv रितेश श्रीवास्तव, सुरेश सागर, सुमित वर्मा, मोहम्मद समशेर आलम,आदि तमाम पदाधिकारीगण शामिल रहे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष वैद्य सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सर ने कहा कि "रेल कल्याण समिति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की आवश्यकता है और मार्च 2024 तक 19 जिलों में रेल कल्याण समिति के समस्याओं पर विजय प्राप्त करते हुए आगे तक जायेंगे।" उन्होंने एक बार फिर कहा कि" रेल यात्री के कल्याण एवम् मानव हित से संबंधित हर संभव सहयोग करने के लिए हमारा मानवाधिकार सहायता संघ आपकी सेवा में सदैव तत्पर है और आगे भी रहेगा। अध्यक्ष महोदय के स्पीच के बाद केक काटकर सभा का समापन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में तमाम पदाधिकारीगणों की सराहनीय भूमिका रही।
जय संघ ------ विजय संघ!
प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार जी का रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं