Advertisement

Responsive Advertisement

बैटल डांस स्पोर्ट्स का आयोजन 2 फरबरी को मुंगेर में होगा

 




*बैटल डांस स्पोर्ट्स का आयोजन 2 फरबरी को मुंगेर में होगा* 

   ------------------------------------

 *इसमें सभी जिलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं* 


 *प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान किया जाएगा* 


             डांस को बढ़ावा देने एवं उनकी प्रतिभाओ को निखारने के लिए स्पोर्ट्स के रूप में अब अंतरास्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बिहार स्टेट में डांस स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए बैटल स्पोर्ट् डांस एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा मुंगेर जिले में ओपेन बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट् डांस चैंपियनशिप का आयोजन 2 फरबरी 2023 को इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में सुबह 9 बजे से किया जा रहा है। ये जानकारी बैटल स्पोर्ट् डांस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव हरिमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में बिहार स्टेट के सभी जिलों के सभी आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए📲9123142461 पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ