Advertisement

Responsive Advertisement

कुशवाहा विकाश मंच ने मनाया विजय दिवस

 



कुशवाहा विकाश मंच ने मनाया विजय दिवस

कुशवाहा विकास मंच के अध्यक्ष श्री अजय कुशवाहा के आवास पर एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया जिसमे सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाने को विजय दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर मंच के साथियों ने में रंग गुलाल लगाकर तथा मिठाइयां बांट कर सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी प्रकट किया


 मंच के साथियों ने वर्तमान गठबंधन सरकार को साधुवाद दिया तथा नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया 



मंच के संयोजक पुरुषोत्तम कुमार ने सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्स व्यक्त करते हुए इस समाज की एक बड़ी जीत बताई उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संघ के माध्यम से हम लोगों ने यादवों को 15 वर्ष के लिए ,, लव कुश समीकरण में कुर्मी समाज को 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री बनाने का कार्य किया है अब बाड़ी कुशवाहा की है नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का बनना समाज के कर्मठ कार्यकर्ताओं के जीत की निशानी है


इस अवसर पर धरहरा प्रखंड समिति के सचिव गोपाल कुशवाहा,श्री सुरेश मंडल ,प्रकाश मंडल बारीचक ग्राम समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ,डॉक्टर रणधीर कुशवाहा डॉक्टर रामप्रवेश कुशवाहा, ईश्वर प्रसाद कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, दिवाकर कुशवाहा,रजनिस कुशवाहा, किनोदी कुशवाह, मनोज कुशवाह, देवानंद कुशवाह सहित कुशवाहा समाज के दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ