दैनिक भास्कर ने चंद्रशेखर कुमार एवं विनय कुमार विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
धरहरा से चन्दन कुमार कि रिपोर्ट।
दैनिक भास्कर डिजिटल द्वारा आयोजित "बिहार CM फेस सर्वे" में सक्रिय सहभागिता और महत्वपूर्ण योगदान के लिए चंद्रशेखर कुमार एवं विनय कुमार विश्वकर्मा को Certificate of Appreciation (प्रशस्ति पत्र) देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सर्वे को सफल बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि दोनों ने दैनिक भास्कर डिजिटल के बिहार CM फेस सर्वे में सक्रिय भागीदारी निभाई। सर्वे के सफल आयोजन में उनके सहयोग की सराहना करते हुए दैनिक भास्कर ने उन्हें सम्मानित किया। साथ ही यह भी कहा गया कि स्मार्ट सरकार पर आधारित भास्कर का सर्वे 100 प्रतिशत सही साबित हुआ, जिसके लिए दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
यह सम्मान पत्र दैनिक भास्कर, बिहार-झारखंड के स्टेट एडिटर श्याम द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर चंद्रशेखर कुमार एवं विनय कुमार विश्वकर्मा ने दैनिक भास्कर परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ सामने लाना पत्रकारिता का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ समाज और आम लोगों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान मुंगेर जिले के पत्रकारिता जगत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा जताई कि दोनों पत्रकार आगे भी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता के माध्यम से समाज की सेवा करते रहेंगे। यह सम्मान युवा पत्रकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।


0 टिप्पणियाँ