पहली किश्त से पहले सरकार हुई सख्त! PM आवास योजना के लाभुकों के घर-घर पहुंचीं BDO, अब इन्हें ही मिलेगा पैसा

पहली किश्त से पहले सरकार हुई सख्त! PM आवास योजना के लाभुकों के घर-घर पहुंचीं BDO, अब इन्हें ही मिलेगा पैसा


धरहरा से चन्दन कुमार कि रिपोर्ट।

31 जुलाई 2026 

धरहरा  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रथम किश्त जारी करने से पहले धरहरा प्रखंड प्रशासन ने लाभुकों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रश्मि भारती ने महरना पंचायत पहुंचकर चयनित लाभुकों के घरों का निरीक्षण किया और केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 13 बिंदुओं के आधार पर उनकी पात्रता की जांच की।

निरीक्षण के दौरान लाभुकों के वर्तमान आवास की स्थिति, परिवार की आर्थिक स्थिति, भूमि की उपलब्धता सहित अन्य निर्धारित मानकों का गहन सत्यापन किया गया। BDO ने संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिलने पाए।

रश्मि भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रथम किश्त जारी करने से पहले प्रत्येक चयनित लाभुक का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो लाभुक सभी 13 निर्धारित मानकों पर खरे उतरेंगे, उन्हें ही योजना की पहली किश्त जारी की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि सरकार की मंशा है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लाभुकों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ