मुंगेर के पोलो मैदान टर्फ मैदान में सोमवार शाम 6:00 बजे से 3 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।



मुंगेर के पोलो मैदान टर्फ मैदान में सोमवार शाम 6:00 बजे से 3 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में मुंगेर जिले की कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं।


इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि इसमें *जिलाधिकारी महोदय श्री निखिल धनराज जी* एवं *जिला खेल पदाधिकारी* भी *खिलाड़ी के रूप में* भाग लेंगे। 


विजेता टीम को *₹50,000* एवं उपविजेता टीम को *₹25,000* का पुरस्कार दिया जाएगा।


आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए *जिला प्रशासन मुंगेर* एवं *जिलाधिकारी निखिल धनराज जी* का विशेष आभार व्यक्त किया है। निखिल धनराज जी खेल प्रेमी हैं और युवाओं के लिए हमेशा *प्रेरणा स्रोत* की तरह काम करते हैं।


साथ ही *जिला फुटबॉल संघ के सचिव श्री भवेश कुमार उर्फ बंटी* का भी विशेष धन्यवाद। बंटी जी बिहार और देश के *सबसे युवा फुटबॉल सचिव* हैं। उन्होंने फुटबॉल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना रखा है और अपने *पिताजी के सपने को ईमानदारी पूर्वक* निभा रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ