जमालपुर जन सूराज के सलाहकार और अनुभवी नेता मोहम्मद मुकीम ने प्रशांत किशोर की जीत को लोकतंत्र की जीत कहा है



जमालपुर जन सूराज के सलाहकार और अनुभवी नेता मोहम्मद मुकीम ने प्रशांत किशोर की जीत को लोकतंत्र की जीत कहा है 

By Mohammad Amir 

*बाकिकपुर विधानसभा उपचुनाव* में *जन सूराज के संस्थापक प्रशांत किशोर* जी की *प्रचंड जीत* और *भारतीय जनता पार्टी के किले को ध्वस्त* करने पर ढेर सारी बधाई दी है। मोहम्मद मुकीम ने कहा कि *बिहार की जनता भाजपा और आरएसएस की गुंडागर्दी से ऊब चुकी है*। जनता ने बखूबी जवाब दिया है और केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री *नरेंद्र मोदी* को भी आईना दिखाया है कि *जनता से ही सरकार बनती है। तानाशाही और मनमानी नहीं चलेगी*।


उन्होंने कहा कि जब प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा में एक भी सीट नहीं जीते तो उनका मजाक उड़ाया गया, लेकिन प्रशांत किशोर जी हारे नहीं और मेहनत ईमानदारी के साथ लग रहे हम सभी कार्यकर्ता उनके साथ *कदम से कदम मिलाकर* चले। यही वजह है कि *मेहनत, ईमानदारी और लगन* से बिहार की जीत हुई है।


"जो बिहार के युवाओं की बात करता है, जो *जात-पात, धर्म-मजहब से उठकर बिहार के विकास* की बात करता है, आज उसी की जीत हुई है। आज प्रशांत किशोर की जीत न केवल बिहार में बल्कि *देश और विश्व में चर्चा का विषय* बना हुआ है। कहीं ना कहीं आज *जन स्वराज की नींव* रखी गई है।" मोहम्मद मुकीम ने उम्मीद जताई कि *प्रशांत किशोर* जी विधानसभा में जाकर *बिहारियों का सम्मान और बिहारियों का अधिकार* दिलाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ