*जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा विजयपुर, भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब*
नमस्कार, आप देख रहे हैं स्टार पब्लिक पब्लिक न्यूज देखते है जिला ब्यूरो चीफ केशव बाथम के साथ विजयपुर की खास रिपोर्ट
विजयपुर
भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा बुधवार को विजयपुर नगर में पूरे श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा के दौरान पूरा विजयपुर नगर 'जय जगन्नाथ' के जयघोष से गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह रथ यात्रा पाठक वाले हनुमान जी हॉस्पिटल से रथयात्रा का शुभारंभ हुआ।
भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का यह विहंगम दृश्य विजयपुर का है, जहाँ भगवान श्री जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र के साथ नगर भ्रमण पर निकले। रथयात्रा का भव्य शुभारंभ पाठक वाले हनुमान जी हॉस्पिटल परिसर से होते हुए इमली चौराहा, गांधी चौक और बस स्टैंड से गुजरता हुआ बालाजी गार्डन पर समापन हुआ
'जय जगन्नाथ' के नारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने छतों और सड़कों से भगवान जगन्नाथ पर पुष्पवर्षा कर उनका भावविभोर स्वागत किया।
रथयात्रा में क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग और क्या महिलाएं... हर कोई भगवान के रथ की डोरी छूने को आतुर नजर आया। पूरे मार्ग पर गूंजते भजन-कीर्तन ने माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद दिखा, तो वहीं यातायात प्रभारी भागवत प्रसाद पाण्डेय ने सुगम यातायात व्यवस्था संभाली। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच यह भव्य धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ