मेरा युवा भारत' का यूथ क्लब पंजीकरण अभियान, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुड़ने की अपील



मेरा युवा भारत' का यूथ क्लब पंजीकरण अभियान, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुड़ने की अपील



मानगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, नए यूथ क्लब गठन व निःशुल्क पंजीकरण की दी जानकारी


धरहरा प्रखंड के मानगढ़ गांव में शनिवार को मेरा युवा भारत (माय भारत) के तत्वावधान में नए यूथ क्लब पंजीकरण एवं युवा मंडल विकास अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को संगठित कर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास, नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास जैसी गतिविधियों से जोड़ना था। इसमें आसपास के गांवों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा धरहरा उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रीतम शाह एवं सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर युवाओं को 'मेरा युवा भारत' की कार्यप्रणाली, उद्देश्य तथा यूथ क्लब पंजीकरण अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि प्रीतम शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की 'मेरा युवा भारत' पहल युवाओं को राष्ट्र सेवा, नेतृत्व निर्माण, कौशल विकास और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर नए यूथ क्लब एवं महिला मंडलों का निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपने गांव, मोहल्ले और विद्यालय स्तर पर यूथ क्लब गठित कर माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पंजीकृत क्लबों को खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, कौशल प्रशिक्षण तथा युवा नेतृत्व विकास कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवक संध्या कुमारी, सपना कुमारी, अमित कुमार, राजेश कुमार सहित युवा मंडल के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ