Advertisement

Responsive Advertisement

पिल्लू इलेवन की शानदार जीत, ब्रदर्स इलेवन को 55 रनों से हराया




पिल्लू इलेवन की शानदार जीत, ब्रदर्स इलेवन को 55 रनों से हराया

रविवार को डीजे कालेज मैदान मे खेले गए रोमांचक मुकाबले में पिल्लू इलेवन ने ब्रदर्स इलेवन को 55 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस ब्रदर्स इलेवन के कप्तान फरहान ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिल्लू इलेवन ने 14 ओवर में 185 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान फराज़ ने 42 रन, राजा ने 66 रन और तबरेज़ ने 38 रनों की तेज़तर्रार पारियां खेलीं। ब्रदर्स इलेवन की तरफ से गुलरेज़ और घपचट अर्शी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 130 रन ही बना सकी। टीम की ओर से परभव ने 52 रन और कैफ़ी ने 22 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ बड़ा योगदान नहीं दे सके।

पिल्लू इलेवन की कसी हुई गेंदबाज़ी और शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर टीम ने 55 रनों की यादगार जीत अपने नाम कर ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ