Advertisement

Responsive Advertisement

सरकारी डॉक्टर के निजी प्रेक्टिस पर रोक के विरोध में BHASA ने खोला मोर्चा.



सरकारी डॉक्टर के निजी प्रेक्टिस पर रोक के विरोध में BHASA ने खोला मोर्चा.


संवाददाता मोहम्मद नजीर आलम 

सरकार द्वारा सरकारी डॉक्टर के निजी प्रेक्टिस पर रोक लगाने के निर्देश पर डॉक्टरों में रोष है, इसी को लेकऱ आज  सुपौल सदर अस्पताल परिसर स्थित CS कार्यालय वेश्म में BHSA संगठन के तमाम डॉक्टर ने एक बैठक किया है.

इस मौके पर मौजूद BHASA संगठन के डॉक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा जिस तरह से अपना निर्णय सरकारी डॉक्टर पर थोपने की कोशिश जा रही है इससे डॉक्टर असहमत हैं, कहा की इसके लिए सरकार को डॉक्टर के साथ पहले वार्ता करनी चाहिए फिर बातचीत से जो बीच का निर्णय होता है उसे अपनाना चाहिए, डॉक्टरों ने कहा की सरकार के इस निर्णय के खिलाफ आगामी 17 तारीख को हमलोग पटना जा रहे हैं, जहां राज्यस्तरीय सम्मेलन किया जाएगा और उसके बाद सरकार के समक्ष डॉक्टर अपनी मांग रखेंगे.

वहीं इस बाबत सुपौल सिविल सर्जन डॉक्टर बाबू साहब झा ने कहा कि सरकारी डॉक्टर के निजी प्रेक्टिस पर रोक को लेकर अभी तक कोई विधिवत निर्देश विभाग द्वारा नहीं आया है, कहा की सिविल सर्जन BHASA का पदेन अध्यक्ष होता है, इस नाते  डॉक्टरों के द्वारा कोई लिखित सुचना हमें दी जाएगी तो हम उसे सरकार तक पहुंचाने का कोशिश करूँगा. बैठक में जिले भर से BHASA के तमाम डॉक्टर शामिल थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ