Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा में गूंजा शिव महापुराण का दिव्य रस, सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सागर



धरहरा में गूंजा शिव महापुराण का दिव्य रस, सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सागर

धरहरा प्रखंड के मोहनपुर ग्राम स्थित कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या से पधारे विद्वान कथाव्यास पूज्य गरुणेश जी महाराज ने अपने ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

कथाव्यास ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार, अनाचार और पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की रक्षा और अधर्म का विनाश करते हैं। उन्होंने भगवान की कृपा और भक्तों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि सच्चे मन से भजन करने वाले भक्तों की हर मनोकामना भगवान पूर्ण करते हैं।

कथा के दौरान गणेश विवाह प्रसंग सुनाते हुए महाराज जी ने बताया कि भगवान गणेश की दो पत्नियां सिद्धि और बुद्धि हैं, जिन्हें हम रिद्धि-सिद्धि के रूप में जानते हैं। वहीं उनके दो पुत्र क्षेम और लाभ हैं, जिन्हें शुभ-लाभ के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने बाणासुर की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान शिव अपने परम भक्तों की हर संकट में रक्षा करते हैं। जैसे बाणासुर पर संकट आने पर भगवान स्वयं उसके साथ खड़े हुए, वैसे ही हर सच्चे भक्त के लिए भगवान सदैव तत्पर रहते हैं।

कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत कर्णप्रिय भजनों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुलेश्वर नाथ महादेव को 51 किलो महाप्रसाद लड्डू का भोग अर्पित किया गया, जिसे कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य आचार्य वनमाली आदित्य, मुन्ना सिंह, मुकुल सिंह एवं लड्डू सिंह की प्रमुख भूमिका रही। वहीं आयोजन को सफल बनाने में अनुज सिंह, बिट्टू सिंह, धर्मेंद्र यादव, राजन कुमार सिंह, राहुल कुमार, मोहित कुमार, ठाकुर गौरव सिंह, साकेत, जितेंद्र, सन्नी, शुभम, लंबू, निलेश सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

मौके पर बैकुंठ सिंह, मनोरंजन सिंह, चमकलाल मंडल, उपेंद्र सिंह, कंचन सिंह, उपेंद्र यादव, सहदेव सिंह, लाल बहादुर सिंह, शम्भु मोदी, रंजीत सिंह, ललन सिंह, अंकित कुमार, राजा ठाकुर, संजीत यादव, रंजन यादव, शैलेश कुमार यादव, विक्की रजक, सेंटू कुमार, पातो यादव, मनोज कुमार अधिवक्ता, पंकज यादव, निर्भय सिंह, बबलू यादव, शिवजी यादव, पप्पू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर यह आयोजन क्षेत्र में आस्था की नई ऊर्जा का संचार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ