Advertisement

Responsive Advertisement

खेत जोतने पर खूनी खेल कुल्हाड़ी से वार, महिला लहूलुहान, पति को भी पीटा



खेत जोतने पर खूनी खेल कुल्हाड़ी से वार, महिला लहूलुहान, पति को भी पीटा

 विजयपुर से केशव बाथम की रिपोर्ट 


*मॉब 9753675506*


खेत जोतने पर खूनी खेल कुल्हाड़ी से वार, महिला लहूलुहान, पति को भी पीटा



श्योपुर/विजयपुर

ग्राम मेंहदावली में गुरुवार दोपहर खेत की जुताई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। कुल्हाड़ी और पत्थर चले, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित रामप्रकाश वैरागी (55) ने बताया कि वह पत्नी सिया वैरागी के साथ खेत जुतवा रहा था तभी गांव के ही दीपेन्द्र, रचना और रामनिवास वैरागी आ गए और रोकने लगे। पहले गालियाँ दीं और फिर हमला कर दिया। दीपेन्द्र ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया, जिससे सिया वैरागी लहूलुहान हो गई। रचना ने पीड़िता को पटक कर पत्थर से पैर पर चोट मार दी, वहीं रामनिवास ने रामप्रकाश पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। बीच-बचाव करने सुनील वैरागी आया, तभी आरोपी धमकी देकर भाग गए दृ “आइंदा खेत जोता तो जान से खत्म कर देंगे। घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल पहुँचाया गया। विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ