Advertisement

Responsive Advertisement

लोकतंत्र की रक्षा में युवाओं की भूमिका अहम फुलेरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




 लोकतंत्र की रक्षा में युवाओं की भूमिका अहम


 फुलेरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


हर वोट है लोकतंत्र की आवाज : उपखंड अधिकारी


 ऋषिराज कपिल ने  मतदान की अहमियत पर दिया जोर


रघुवंशी रक्षक पत्रिका 


फुलेरा (योगेन्द्र गहलोत ): राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र फुलेरा 044 में लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ के रूप में युवाओं को सशक्त करने हेतु 10 सितंबर 2025 बुधवार  को संस्कार महाविद्यालय फुलेरा में भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  एवं उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। चुनाव शाखा प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि मास्टर ट्रेनर प्रेमप्रकाश जांगिड, मानसिंह खंगारोत एवं गिरधारी लाल शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया, 17 वर्ष में अग्रिम पंजीकरण, वोटर हेल्पिंग एप ), ईएलसी पोर्टल के उपयोग तथा 18 वर्ष की आयु पर वोटर आईडी प्राप्त करने की सरल प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही स्वीप योजना के तहत चल रही गतिविधियों का भी व्यापक परिचय दिया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर निर्वाचन अधिकारी ऋषिराज कपिल  ने जोर देकर कहा कि मतदान केवल एक नागरिक कर्तव्य नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटना लोकतंत्र की अवहेलना होगी। उन्होंने छात्रों को सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा आपका एक  वोट देश के भविष्य को आकार देता है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने गर्व और संकल्प के साथ प्रतिज्ञा ली कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक बनाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल नए मतदाताओं को पंजीकृत करना था, बल्कि उन्हें लोकतंत्र की रक्षा में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस जागरूकता मुहिम के माध्यम से यह संदेश गया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति का सजग और जागरूक योगदान अनिवार्य है। इस मौके पर संस्कार महाविद्यालय निदेशक ब्रज मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य डॉक्टर भगवती शर्मा, डॉक्टर देवेंद्र परमार, संजय मीणा, रोहित जांगिड़, मनोज कुमार शर्मा, दीपक लाटा सहित स्टाफ एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ