Advertisement

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ईंट भट्ठों में कार्यरत बिहार के मजदूर का निबंधन कराने की मांग केन्द्रीय:- मंत्री जीतन राम मांझी




उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ईंट भट्ठों में कार्यरत बिहार के मजदूर का निबंधन कराने की मांग केन्द्रीय:- मंत्री जीतन राम मांझी


केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी का मुंगेर में भव्य स्वागत: 




मुंगेर।केंद्र सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री  जीतन राम मांझी का मुंगेर परिसदन में बीती  शाम अंग वस्त्र से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया राज्य अल्पसंख्यक आयोग( बिहार ) के सदस्य एवं भाजपा नेता राजेश जैन, बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के वरीय नेता मुकेश मांझी ,सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निलेश सिंह, शिक्षक नेता प्रशांत यादव, शिक्षक हरिशंकर सिंह, शिक्षक अभय पाल ,शिक्षक कृष्णकांत सिंह, हम नेता विश्वजीत सिंह एवं अन्य ने।

बिहार अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं भाजपा नेता राजेश जैन ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में संचालित 300 ईंट भट्ठों  में कार्यरत बिहार के मजदूरों का निबंधन कराने की मांग की । उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के नजदीक के लोगों ने बिहार के गरीब मजदूरों को उत्तर प्रदेश के इन ईंट भट्ठों में शोषण होने को मजबूर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के दौरान अलीगढ़ ( उत्तर प्रदेश) प्रभारी के रूप में मजदूरों के शोषण की जानकारी मिली । शोषण का शिकार मजदूर गया प्रमंडल क्षेत्र के रहने वाले हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ