नोकरी लगते ही चुपके से रचाईं दुसरी शादी। पहली पत्नी बच्चे को किया बेघर।
लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुद्दीवन गांव में पति की नोकरी होने पर चुपचाप दुसरी शादी रचाई और पहली पत्नी और बच्चे को मार-पीट करने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर महिला न्याय के लिए अपने बच्चों के साथ दर दर भटक रही है। पीड़िता ने बताया कि वह हुसैनपुर खुद्दीवन निवासी रघुनाथ यादव का पुत्र प्रदीप कुमार की 35 वर्षीय पत्नी डोली देवी है। इस दौरान पीड़िता डोली देवी स्थानीय लडैयाटांड थाना, महिला थाना सहित पुलिस अधीक्षक के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगाकर न्याय की मांग कर रही है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2003 में लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित अजीमगंज पंचायत अंतर्गत हुसैनपुर खुद्दीवन निवासी रघुनाथ यादव का पुत्र प्रदीप कुमार के साथ हिन्दू रिति-रिवाज के साथ हुई थी। उसको एक बेटा तथा एक बेटी भी है। वहीं शादी के बाद उसके पति की नियुक्ति बीएमपी में हो गई। जिस कारण से वह गया में रहने लगा था। इसी बीच में वह चुपके से दूसरी शादी कर लिया। किन्तु इसकी जानकारी पीड़ित को नहीं थी। जब पीड़िता की सास का देहांत होने पर पति प्रदीप अपनी दुसरी पत्नी को लेकर हुसैनपुर खुद्दीवन आया तो पीड़िता पत्नी को प्रदीप की दूसरी शादी की जानकारी मिली। पीड़िता का कहना है कि दूसरी शादी का विरोध करने पर पति उसके साथ आए दिन मारपीट किया करता है। वहीं ससुर भी पुत्र के साथ मिलकर प्रताड़ित करने लगे हैं तथा घर से निकलने के लिए उसके साथ मारपीट भी करता है। बच्चों की पढ़ाई के साथ ही जीविकोपार्जन के लिए पैसा भी नहीं देता है। किसी प्रकार से खेतों में मजदूरी कर बच्चों को पढ़ा रही हूं किन्तु सरकार के द्वारा छात्र - छात्राओं को मिलने वाली राशि भी उसके पिता अकाउंट से निकलाकर खर्च कर देते हैं। विरोध करने पर सभी के साथ मारपीट की जाती है। वहीं संबंधित मामले में पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में कांड संख्या भी दर्ज किया गया है। स्थानीय लडैयाटांड थाना अध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि आवेदन की जानकारी है अगर पीड़िता को पति के द्वारा घर से बेघर या प्रताड़ना किया जाता है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।





0 टिप्पणियाँ