आज दिनाँक 12/12/2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पूरबसराय, मुंगेर में दस दिवसीय कार्यशाला के आयोजन का तीसरा दिन था. इस कार्यशाला का आयोजन HPPI संस्था द्वारा ITC के सहयोग से आयोजित की जा रही हैं. कार्यशाला का उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों को कक्षावार अधिगम प्रतिफल की प्राप्ति को सुनिश्चित करना था. इस कार्यशाला में कुल 870 शिक्षकों को अधिगम प्रतिफल कि प्राप्ति के सम्बंध में प्रशिक्षण प्राप्त करना है. आज इस कार्यशाला में कुल 60 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया. कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन DPO श्री विनय कुमार सुमन ने दीप प्रज्वलित कर किया.
DPO ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें कक्षा वार दक्षता कुशलता की प्राप्ति को सुनिश्चित करना होगा जिससे बच्चे समयानुसार वांछित योग्यता को प्राप्त कर सके. इसके लिए हमें विभिन्न प्रकार के शिक्षण विधियों का उपयोग कक्षा शिक्षण के दौरान करना चाहिए. कार्यशाला में HPPI के भागवत जी ने प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नामक कार्यक्रम के बारें में विस्तार से बताया. कार्यशाला में अश्विनी पांडे ने अधिगम प्रतिफल और इसकी प्राप्ति को सुनिश्चित करने को लेकर शिक्षकों से चर्चा की. साथ ही HPPI के टीम लीडर गजानन जी ने मुख्य अतिथि DPO को पौधा देकर सम्मानित किया इनके साथ राजेश सैनी. सुशांत, प्रतिमा ऐशबायी, आदि उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ