Advertisement

Responsive Advertisement

शिवकुंड कुर्मी टोला आग में लगने से दो पशु की हुई मौत। घटना स्थल पर पहुंची हेमजापुर पुलिस।




शिवकुंड कुर्मी टोला आग में लगने से दो पशु की हुई मौत। घटना स्थल पर पहुंची हेमजापुर पुलिस।


धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड कुर्मी टोला वार्ड नं 01 में एक गाय के बथान में  रविवार सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 1 बजे के अचानक आग लग गई। बथान में बंधे गाय एवम बछरे थे,दोनों पशु की आग में झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई,धधकते आग को देख आस पड़ोस में सो रहे ग्रामीणों ने शोर मचाने लगा,तभी पशुपालक कैलु राय आनन फानन में गाय को बचाने का प्रयास किया गया। तब तक दोनों पशु बुरी तरह चल चुके थे, सोमवार के तड़के 8 बजे मौके पर हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के निर्देश पर एसआई ललन कुमार पहुंच कर आग लगने की घटना की जानकारी इक्कठा कर इसकी सूचना धरहरा अंचलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार को दिए।वही धरहरा अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने राजस्व कर्मचारी अमित कुमार को अगलग्गी घटना की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा ताकि पीड़ित परिवार को सरकार के द्वारा निर्धारित उचित सहायता राशि दी जा सके। वहीं पशुपालक कैलू राय ने बताया की हम गाय को रात्रि में देख कर घर सोने चले गए थे,मुझे ऐसा लगता है की किसी ने मेरे बथान में जान बूझ कर आग लगा दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ