अमारी पंचायत के मड़पा में आम सभा का आयोजन आगामी कार्यौ पर हुई चर्चा।
https://youtu.be/ppfxzxn4oUohttps://youtu.be/ppfxzxn4oUo
धरहरा प्रखंड के अमारी पंचायत अंतर्गत मड़पा गांव में गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम सभा कर मुखिया अरूण कुमार साहू ने अब तक पंचायत मे किए गए कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी सत्र मे किए जाने वाले कार्य की भी जानकारी दी। उन्होने सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओ से लोगो को अवगत कराया। पंचायत सचिव आशीष काजी के द्वारा नशा मुक्ति और स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई। ग्राम सभा मे ग्रामीण नीरज यादव ने आरटीपीएस व्यस्था सुदृढ किए जाने की बात कही। वही अजय विंद ने गांव के सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।मुखिया ने प्रश्नकाल के दौरान जनता द्वरा सड़क, शिक्षा, पेयजल, राशन, पेंशन, आवास, मनरेगा, स्ट्रीट लाइट, आदि से संबंधित शिकायते सुनी और उसके समाधान का आश्वासन दिया।
मड़पा गांव मे एक सप्ताह के भीतर दूसरी नलजल योजना चालू कर हर घर को पेयजल उपलब्ध कराए जाने की बात कही।पंचायत सचिव आशीष काजी के द्वारा गली- नली , सड़क सहित विभिन्न योजना के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित जिला पर्षद प्रतिनिधि हिमांशु कुमार ने कहा कि शीघ्र ही भगवती स्थान मे छायादार चबूतरा एवं यात्री शेड बनाया जाएगा। सभा मे स्वास्थ्य विभाग की टीमो ने भी भाग लिया। उनके द्वारा एनीमिया की रोकथाम को लेकर पंचायत के बच्चे, बच्चियों, किशोरियों, और गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। समुदाय में स्वच्छता और सफाई को लेकर प्रोत्साहित किया और आयुष्मान कार्ड पंजीकरण को लेकर लोगो को प्रेरित किया। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ