Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा प्रखंड के शिवकुण्ड में बाढ़ पीड़ितों के बीच ग्रामीण कोटा जमालपुर के द्वारा बांटा गया खाद्य सामग्री और जरूरत के समान ।





धरहरा प्रखंड के शिवकुण्ड में बाढ़ पीड़ितों के बीच ग्रामीण कोटा जमालपुर के द्वारा बांटा गया खाद्य सामग्री और जरूरत के समान ।

https://youtu.be/BbWjIqsSkvc

धरहरा प्रखंड के शिवकुंड पंचायत में बुधवार को तड़के 10बजे सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत ग्रामीण कोटा जमालपुर के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा शिवकुण्ड गांव में बाढ़ पीड़ित परिवार के सैकड़ो महिलाओं, किशोरी और बच्चों के बीच राहत सामग्री और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें की किचन और घरेलू उपयोग का सामान दाल चावल आटा,सरसों,हल्दी,मसाला,तेल,साबुन एवं महिलाओं,किशोरियों के लिए सेनेटरी नैपकिन,पैड वगैरह बच्चों के लिए खाने का सामान सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। आपदा की घड़ी में बाढ़ पीड़ित के दर्द और मर्म को समझा और लोगों के बीच जाकर पीड़ित परिवार को लाभ पहुंचाया। इस मौके पर ग्रामीण कोटा के एरिया मैनेजर विकास कुमार केंद्र मैनेजर मिथुन कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ