Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ाबगीचा गांव से लापता नबालिग किशोरी का कुंए से मिला शव। यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन मे जुटी पुलिस ।




धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ाबगीचा गांव से लापता नबालिग किशोरी का कुंए से मिला शव। यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन मे जुटी पुलिस ।


धरहरा मुंगेर : शुक्रवार की तड़के 9 बजे से लापता किशोरी का शव रविवार के दोपहर 2:30 बजे बरामद हुआ। दरअसल मामला यह है कि धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ाबगीचा सातबिग्घी टाल के एक कुंए से पुलिस ने रविवार को नबालिग किशोरी का शव बरामद किया। अपने खेत के फसल को देखने गए किसान ने किशोरी का शव कुंए मे देखा। किसान ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी ग्रामीणों ने परिजन को बताया परिजन भागे - भागे घटनास्थल पर पहुंचकर शव को देखा तो उनकी पुत्री का शव था, तत्पश्चात परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन मे जुट गई। मृतका औड़ाबगीचा गांव निवासी शैलेन्द्र यादव का 17 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी थी। वह 25 अक्टूबर की सुबह नौ बजे से घर से लापता थी।



 परिजनो के द्वारा काफी खोजबीन के बाद दूसरे ही दिन स्थानीय थाना मे गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि घर से शौच के लिए निकली थी तब से ही घर से लापता थी हम लोग काफी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान आज दोपहर 2:30 बजे अपने खेतों की फसल को देखने बहियार जाने वाले किसान और ग्रामीणों ने हम लोगों को सूचना दिया कि बहियार के कुएं में एक किशोरी का शव को पानी में तैरते देखें हैं। तब हम लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को देखा जो कि मेरी पुत्री का शव था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि इस मामले मे यूडी केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ