लोगों के बीच नफरत फैलाने के प्रयास पर रोक लगाने की मांग
*कोसी परिमंडल ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद नजीर आलम
मधेपुरा पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने से आक्रोशित सैकड़ों मुस्लिम भाईयों ने शनिवार को शहर में जुलूस निकालते हुए कला भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस में जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से से मुस्लिम भाई यहुंचकर शहर के मुख्य सड़क पर जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। तख्ती पर लिखे विभिन्न स्लोगन भी जुलूस में लहरा रहा था।
प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम भाईयों ने कहा कि यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा किये गए आपत्तिजनक व निंदनीय बयानों ने धार्मिक सौहार्द व साम्प्रदायिक शांति को खतरे में डाल दिया है। इससे यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज हो अपराधिक मामला जुलूस व प्रदर्शन कर कला भवन के सामने जताया रोष न केवल मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि समाज में नफरत फैलाने का प्रयास भी करती है। किसी विशेष धर्म के खिलाफ टिप्पणी से भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकार का दुरूपयोग हो रहा है। यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा दिए गए बयान धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक सौहार्द के खिलाफ है। मांग पत्र में यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ तुरंत अपराधिक मामला दर्ज करने, इनके सार्वजनिक भाषणों पर रोक लगाने और
कला भवन के सामने प्रदर्शन करते मुस्लिम समुदाय की भावनाओं की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए जाने की मांग की। मौके पर मो अब्बास सिंघेश्वर नगर पंचायत उप चेयरमैन प्रवेश आलम सिंघेश्वर प्रमुख इश्तियाक आलम, सबूल आलम शाहनवाज हुसैन उर्फ सदाकत प्रो. रणधीर यादव, मो. नसीम खान मौलाना राजा रिजवी, मौलाना कबीर, मौलाना शब्बीर, रूस्तम्,
सैकड़ों लोग मौजूद रहे। दूसरी तरफ मो. शौकत अली के नेतृत्व में मुस्लिम भाईयों ने नरसिंहानंद सरस्वती पर केस दर्ज करने की मांग क लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।



0 टिप्पणियाँ