Advertisement

Responsive Advertisement

साइबर क्राइम से कैसे बचे छात्राओं के बीच यातायात डीएसपी प्रभात रंजन जी ने किया जागरूक




साइबर क्राइम से कैसे बचे छात्राओं के बीच यातायात डीएसपी प्रभात रंजन जी ने किया जागरूक


आमीर उल इस्लाम की रिपोर्ट


बैद्यनाथ प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय मुंगेर में  प्रभात रंजन पुलिस उपाधीक्षक यातायात सह साइबर थाना अध्यक्ष मुंगेर , पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह , पुलिस निरीक्षक  अरविंद कुमार ,संजय कुमार ,मोहम्मद वसीम ,देवेंद्र कुमार के द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें साइबर फ्रॉड को पहचानने के तरीके, साइबर ठगी से बचने के उपाय ,साइबर सुरक्षा, महिलाओं बच्चों के साथ होने वाले साइबर अपराध की जानकारी छात्राओं के साथ साझा की गई। पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने छात्राओं से मुंगेर पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने का आह्वान किया छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। उल्लेखनीय है कि मुंगेर साइबर थाना के द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है दिनांक 25.10.2024 को मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में भी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ