सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में बिजली रही गुल। मरीज और परिजन परेशान ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में बिजली रही गुल,मरीज और परिजन परेशान। अस्पताल में जनरेटर रहने के बावजूद। करीब 6:30 से लगभग 7:44 बजे तक बंद रही विद्युत आपूर्ति के चलते रोगी, उनके परिजन और चिकित्सा कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति बंद होने से जहां उमस भरी गर्मी के कारण परेशानी हुई, विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इस दौरान वार्ड में भर्ती रोगियों के परिजन हाथ वाली पंखे, अखबार आदि से हवा लेते और गर्मी दूर भगाते दिखे। सूत्रों के हवाले से खबर डीजल खत्म हो जाने के कारण जनरेटर ऑपरेटर अस्पताल को अंधेरे में छोर कर डीजल खरीदने बाजार गया था। इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभिनाश कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ