Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा प्रखंड से तीन पंचायतों को जोड़ने वाली मानगढ सिंघिया मुख्य सड़क मार्ग बाढ़ से टूटने की कगार पर





धरहरा प्रखंड से तीन पंचायतों को जोड़ने वाली मानगढ सिंघिया मुख्य सड़क मार्ग बाढ़ से टूटने की कगार पर 



दरअसल मामला मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड से हैं जहां मानगढ़ सिंघिया रोड खतरनाक कटाव की स्थिति में किसी समय बड़े हादसा होने की संभावना है।गंगा का जलस्तर तेज गति से बढ़ने के कारण सिंघिया मानगढ़ सड़क मार्ग कटने की कगार पर हैं ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से स्थिति भय से भयावह होती जा रही है,कई गांव जलमग्न हो गए हैं। धरहरा प्रखंड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क जो तीन पंचायत हैमजापुर, शिवकुंड, बाहाचौकी धरहरा प्रखंड क्षेत्र में आता हैं इस मुख्य सड़क से लोग आवागमन करते हैं । बाढ के पानी काफी बढ जाने के कारण सड़क के दोनों किनारे से कट रहा हैं,लोग जान जोखिम में डालकर आना-जाना कर रहे हैं,ऐसे में मुंगेर जिला प्रशासन की ओर से कीसी प्रकार की कटाव रोघी व्यवस्था नहीं किया जा रही है। ऐसे में कीसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, सड़क के दोनों और के पेड को बाढ का पानी कटाव कर लिया है ऐसे स्थिति में न तो बैरिकेडिंग की गई है न ही कोई और सुरक्षित पहल हो रही है,जिस तरह से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।और बाढ़ से स्थिति बिगड रही है, ऐसे में लोग भयभीत और डरे सहमें लोग सड़क से आते जाते नजर आ रहे हैं।

वही धरहरा प्रखंड कार्यालय में अपने काम से आये हैमजापुर निवासी आकाश कुमार ने बताया कि स्थिति भयाबह है रोड दोनों तरफ से कटाव हो गया है आने जाने में काफी डर लगता है, अगर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकता है। वही शिवकुंड निवासी बलराम कुमार ने बताया जल्द अगर प्रशासन की और से ध्यान नहीं दिया गया तो तीन पंचायत के लौगो को 7 किलो मीटर की दूरी को 25 किलो मीटर तय कर के सफियाबाद जमालपुर से होकर आना पड़ेगा जो समय की बर्बादी के साथ प्रखंड पहुंचने में l लोगों को किराए भी ज्यादा देना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ