सरपंच पुत्र हत्या के बाद अब तक मुख्य अभियुक्त एवं उनके सहयोगी की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं किए जाने को लेकर उप प्रमुख,सरपंच , पंच एवं राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता ने धरहरा प्रखंड में दिया एक दिवसीय धरना । धरना पर बैठे लोगों ने सर पर काला पट्टी बांधकर जताया विरोध।
दरअसल मामला है की धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा दक्षिण पंचायत के सरपंच राकेश रंजन उर्फ कालीचरण का 22 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत प्रताप वर्मन का 21 जुलाई को अपराधियों ने उसका अपहरण कर निर्मम तरीके से हत्या कर थी। 23 जुलाई को इंद्रजीत प्रताप का शव पेड़ से लटका मिला था। बेटे के हत्या के मामले में मृतक के पिता ने धरहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था । पुलिस ने जांच के क्रम कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर पीआर बांड पर छोड़ दिया। घटना का एक महीने बीत जाने के बाद पुलिस द्वारा अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर मृतक के परिजन, सरपंच के समर्थकों का सब्र का बांध टूट गया और पुलिस प्रशासन के विरोध में आज सर पर काला पट्टी बांधकर प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास धरना दिया । धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि एक महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक धरहरा थाना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पायी है ना ही मुख्य अभियुक्त एवं उनके सहयोगी की गिरफ्तारी हुई है ।उन्होंने कहा की लोगों की मांग है कि इस हत्याकांड का धरहरा थाना एवं जिला पुलिस जल्द से जल्द इसका उद्भेदन करे ।अगर पुलिस इस हत्याकांड का जल्द ही उद्भेदन नहीं करती है तो हम जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मिलकर धरहरा बाजार में धरना पर बैठेंगे और आमरण अनशन करेंगे।मौके पर उपप्रमुख नीरज कुमार यादव , प्रमुख प्रतिनिधि ललन कुमार , पंचायत समिति सदस्य पूरण मंडल , प्रदीप भारती , निरंजन मिश्रा , सरपंच कालीचरण , निरंजन तांती , पूर्व सरपंच अजय चंद्रवंशी , जयप्रकाश बिंद , अशोक मंडल, पूर्व प्रखण्ड प्रमुख फूला देवी, धरहरा मुखिया मनोज कुमार सिंह, धरहरा महरना मुखिया प्रतिनिधि छबीला यादव, संजय मुखिया सहित दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मुख्य रूप से थे
सरपंच पुत्र हत्या कांड का न्याय दिलाने को जनप्रतिनिधि धरना पर बैठे इस हत्याकांड का उद्भेदन नही हो पाना प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है। औड़ाबगीचा सरपंच प्रतिनिधि उमेश यादव ने कहा कि आज स्थिति यह है कि पुरे समाज को न्याय दिलाने वाले परिवार ही असुरक्षित है। वह स्वय न्याय के लिए गुहार लगा रहे है। यह बिल्कुल शर्मनाक है।धरना पश्चात एक ज्ञापन बीडीओ राकेश को सौंपा गया। जिसमे पन्द्रह दिन बाद भी न्याय नही मिलने पर पीड़ित की ओर से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी गई। बताते चलें कि धरहरा दक्षिण पंचायत के सरपंच व सरपंच शंघ अध्यक्ष राकेश रंजन सिंह के पुत्र इंद्रजीत प्रताप वर्मन उर्फ बुद्धि की इकेईस जुलाई को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। तैइस जुलाई को मृतक सरपंच पुत्र का शव घर के पीछे आम के पेड़ से लटका मिला था।पर प्रशासन ने इतने दिन बाद भी हत्या कांड में लिप्त हत्यारे को न पकड़ पाई है न हत्या कांड का उद्भेदन कर सकी है।
वही इस मामले को लेकर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की हत्या के अंजाम देने वाले पर शीघ्र होगी कार्रवाई धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के सरपंच पुत्र की हुई हत्या पर मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि 23 जुलाई को धरहरा सरपंच राकेश रंजन उर्फ काली चरन सिंह के छोटे पुत्र इंद्रजीत प्रताप बर्मन की हत्या कर दी गई थी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है पुलिस अनुसंधान कर रही है शीघ्र ही इस कांड को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी की जाएगी



0 टिप्पणियाँ