Advertisement

Responsive Advertisement

दिलजीत के पांचवे जन्मदिन पर दिलजीत कप जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले में गैलेक्सी क्रिकेट क्लब ने बिट्टू मैक्सी क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया



दिलजीत के पांचवे जन्मदिन पर दिलजीत कप जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले में गैलेक्सी क्रिकेट क्लब ने बिट्टू मैक्सी क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया


विश्वजीत के पुत्र दिलजीत के पांचवे जन्मदिन की उपलक्ष में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें चार टीमों ने भाग लिया फाइनल मैच रोमांचक रहा जहां सेमीफाइनल में लगभग 170 रन बने वहीं फाइनल में गैलेक्सी की टीम ने शानदार गेंदबाजी कर शक्तिशाली बिहार की बिट्टू मक्सी की टीम को महज 64 रन पर अलॉट कर दिया


गैलेक्सी 11 की ओर से शानदार गेंदबाजी रोमी और उज्जवल ने की एवं तीन-तीन विकेट झटके जवाब में रास बिहारी और सोनू शर्मा की शानदार गेंदबाजी के आगे गैलेक्सी की टीम भी संघर्ष करती हुई दिखी एवं 50 रन के अंदर 8 विकेट खो दिए


मणि ने शानदार 17 एवं विकास सक्सेना ने 15 रन का योगदान दिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास सक्सेना एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी विकास सक्सेना को मिला बेस्ट बॉलर उज्जवल एवं बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार विकास सक्सेना को दिया गया 


निर्णायक की भूमिका में मधु सागर और मनीष निभा रहे थे उद्घोषक की भूमिका में रोशन और आमीर‌‌ उल इस्लाम मौजूद थे 


मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर उदय शंकर जयराज गौतम विभांशु निराला प्रमोद यादव वीरेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी मेयर खालिद हुसैन ऑल इंडिया मेंस यूनियन के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे


उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए विश्वजीत को धन्यवाद दिया के जन्मदिन पर इस तरह का आयोजन समाज को एक संदेश है 


केक कटिंग सेरेमनी इनिंग ब्रेक के दौरान बीच मैदान में हुआ इसके साथ वृक्षारोपण गरीब बच्चों को पुस्तक वितरण एवं रात्रि भोजन वितरण भी दिलजीत के जन्मदिन पर किया गया जो के सराहनीय है 


विश्वजीत यादव अपने पुत्र के जन्मदिन पर हर वर्ष कोई ना कोई खेलकूद प्रतियोगिता करवा कर अद्भुत संदेश देते रहते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ